Showing posts with label ghalib. Show all posts
Showing posts with label ghalib. Show all posts

Monday, March 30, 2015

Selected shers/ ghazals from 'The Taste of words' (by Raza Mir) ( शायरी # 0 )

with some excerpts of the contexts, mostly in accordance to chronology



इन दिनों गरचे (even though) दक्कन में है बड़ी क़द्र-ए-सुखन
कौन जाये ज़ौक़ पर दिल्ली की गलियाँ छोड़कर
- ज़ौक़ 
(upon being invited to Deccan courts)
___________________________________________________________

चल साथ के हसरत दिल-ए-महरूम से निकले
आशिक़ का जनाज़ा है, ज़रा धूम से निकले

- मोहसिन उल मुल्क ( originally by मिर्ज़ा मोहम्मद अली फिदवी ? )
(lamenting over passing of the Nagri resolution in 1900 that created an artificial schism between Hindi and Urdu and institutionalized religious affiliations to the languages)
_______________________________________________________________

मैं ने मजनूं पे लड़कपन में, असद
संग उठाया था, कि सर याद आया ।

- ग़ालिब
____________________________________

ग़ुंचे तेरी बेबसी पे दिल हिलता है 
तू एक तबस्सुम के लिए खिलता है 
ग़ुंचे ने कहाँ के इस चमन में बाबा 
ये एक तबस्सुम भी किसे मिलता है ?

- रुबाई of जोश मलीहाबादी ( ग़ुंचे-फूल )
______________________________________________


हस्ती अपनी हबाब की सी है
ये नुमाइश सराब की सी है

नाज़ुकी उसके लब की क्या कहिये
पंखुड़ी एक गुलाब की सी है

मैं जो बोला कहा के ये आवाज़
उसी खाना-खराब की सी है

बार बार उसके दर पे जाता हूँ
हालत अब इज़तिराब (restless) की सी है

मीर, उन नीम बाज़ आँखों में
सारी मस्ती शराब की सी है ।

- मीर तक़ी मीर
(about whom Ghalib said, "रेख्ता के तुम ही उस्ताद नहीं हो ग़ालिब, कहते हैं अगले ज़माने में कोई मीर भी था" । )
This ghazal is considered by many to be the 'finest', including Ghalib who really liked the sher "Nazuki us ke lab ki..."
________________________________________
मीर again :

उलटी हो गयीं सब तदबीरें (arrangements) कुछ न दवा ने काम किया
देखा इस बीमारी-ए-दिल ने आखिर काम तमाम किया

मीर के दीन-ओ-मज़हब को पूछते क्या हो उनने तो
कश्का (tilak) खींचा दैर(temple) में बैठा कब का तर्क इस्लाम किया ।

देखी है जबसे उस बुत-ए-काफ़िर की शक्ल, मीर
जाता नहीं जी तनिक इस्लाम की तरफ़ ।

( last two shers are one of many sly mocking of religion done by Mir. This iconoclasm was later carried forward by other poets as well. A major feature that makes Rekhta/Urdu shayari critical of orthodoxy and religion, in many places)
_______________________________________________________________

कमर बांधे हुए चलने को यां सब यार बैठे हैं
बहुत आगे गए बाकी जो हैं तय्यार बैठे हैं

न छेड़ ऐ निकहत-ए-बाद-ए-बहारी राह लग अपनी
तुझे अठखेलियां सूझी हैं हम बेज़ार बैठे हैं

तसव्वुर अर्श पे है और सर है पा-ए-साक़ी (साकी के पाँव) पर
ग़रज़ कुछ और धुन में इस घडी मयख़्वार बैठे हैं ।

भला गर्दिश फ़लक की चैन देती है किसे 'इंशा' ?
ग़नीमत है के हम-सूरत यहां दो चार बैठे हैं ।

- इंशा अल्लाह खान
_______________________________________________________________________

इंशा फिर से : ( He symbolized the ways in which one could claim, unselfconsciously, that Hindi-Urdu were truly the same language. He moved from heavy persianized to sanskritized verse, with ease )

'इंशा' जी उठो अब कूच करो इस शहर में जी का लगाना क्या
वहशी को सुकून से क्या मतलब जोगी का नगर में ठिकाना क्या

उस हुस्न के सच्चे मोती को हम देख सकें पर छू न सकें
जिसे देख सकें पर छू न सकें, वो दौलत क्या वो खज़ाना क्या ?

जब शहर के लोग न रस्ता दें क्यों बन में न जा बिसराम करें
दीवानों की सी न बात करे तो और करे दीवाना क्या ।
______________________________________________

ना घर है ना दर है, बचा एक 'ज़फर' है
फ़क़त हाल-ए-दिल्ली सुनाने को ।
____
कह दो इन हसरतों से कहीं और जा बसें
इतनी जगह कहाँ है दिल-ए-दाग़दार में ।

उम्र-ए-दराज़(long life) मांग के लाये थे चार दिन
दो आरज़ू में काट गए दो इंतज़ार में ।

कितना है बदनसीब ज़फर दफ़्न के लिए
दो गज़ ज़मीन भी न मिली कू-ए-यार(beloved's street) में ।
____
बात करनी मुझे मुश्किल कभी ऐसी तो न थी
जैसी अब है तेरी महफ़िल, कभी ऐसी तो न थी ।

ले गया छीन के कौन आज तेरा सब्र-ओ-करार
बेक़रारी तुझे ऐ दिल कभी ऐसी तो न थी ।

उनकी आँखों ने खुद जाने किया क्या जादू
के तबियत मेरी माइल(attracted) कभी ऐसी तो न थी ।

सभी : बहादुर शाह ज़फर
________________________________________________________

Friday, April 4, 2014

'Reading' through the Ghalib glass

( Courtesy : Vishi Sinha )


"कब किताब पढ़ते हो?"
"ग़ालिब छूटी पढ़ाई, पर अब भी कभी कभी,
पढ़ता हूँ रोज़-ए-अब्र-ओ-शब-ए-माहताब में."

"कौन सी पढ़ते हो?"
"अच्छी पढ़ ली खराब पढ़ ली, जैसी मिली क़िताब पढ़ ली."

"क्यों पढ़ते हो?"
"पढ़ता हूँ इसलिए कि कट जाए ज़िन्दगानी मेरी, वर्ना किसी शौक़ की ख़ातिर तो मैं नहीं पढ़ता."

"कितनी पढ़ते हो?"
"वैसे कभी पोथी नहीं काफी, कभी इक फ़िकरा बहुत है."

"कैसे और कहाँ पढ़ते हो?"
"कभी अल्फ्रेड पार्क में था मुक़ाम ,
तो कभी गंगा - जमुना तीरे,
कभी ट्रिपल आईटी लैब
तो कभी छत के कोने में.
आजकल फ़ुर्सत नहीं मिलती
ग़म-ए-रोजगार से
तो पायी है पनाह
मोबाइल की छोटी स्क्रीन में."

Sunday, September 15, 2013

शायरी # 5 ( कुछ सुने कुछ अनसुने )


Via Mubarark Ali

 

1) आगाह अपनी मौत से कोई बशर नहीं
सामान सौ बरस का पल की खबर नहीं

-----हैरत इलाहाबादी

2) ज़िन्दगी जिंदादिली का नाम है
मुर्दा दिल ख़ाक जिया करते हैं

----नासिख लखनवी

3) ज़माना बड़े शौक से सुन रहा था
हमीं सो गये दास्तां कहते कहते

----साक़िब लखनवी

4) कुछ तो होते हैं मुहब्बत में जुनूं के आसार
और कुछ लोग भी दीवाना बना देते हैं

----ज़हीर दहलवी

5) करीब है यारो रोज़े-महशर छुपेगा कुश्तों का खून क्योंकर
जो चुप रहेगी ज़ुबाने–खन्जर लहू पुकारेगा आस्तीं का

रोज़े-महशर = प्रलय का दिन

----(अमीर मीनाई)

6) कैस जंगल में अकेला है मुझे जाने दो
खूब गुज़रेगी जो मिल बैठेंगे दीवाने दो

(कैस = मजनू)

----- मियांदाद सय्याह (मिर्ज़ा ग़ालिब के शागिर्द)

7) हम तालिबे-शोहरत हैं हमें नंग से क्या काम
बदनाम अगर होंगे तो क्या नाम न होगा

---- नवाब मुहम्मद मुस्तफा खान शेफ़्ता

खंजर चले किसी पे तड़पते हैं हम अमीर
सारे जहां का दर्द हमारे जिगर में है

---- अमीर मीनाई

9) उम्र सारी तो कटी इश्के-बुतां में मोमिन
आख़िरी वक़्त में क्या ख़ाक मुसलमां होंगे

---- हकीम मोमिन खां मोमिन

10) हम आह भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम
वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होता

----- अकबर इलाहाबादी

11) लोग टूट जाते हैं एक घर के बनाने में,
तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में.

----- बशीर बद्र

12 ) कौन कहता है कि मौत आई तो मर जाऊँगा,
मैं तो दरिया हूँ समन्दर में उतर जाऊँगा.

----- अहमद नदीम क़ासमी

13) ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले,
ख़ुदा बन्दे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है.

---- इकबाल

14) चल साथ कि हसरते दिल-ए-मरहूम से निकले
आशिक का जनाज़ा है, ज़रा धूम से निकले

------ मो.अली फिदवी

15 ) नाज़ुक खयालियाँ मिरी तोड़ें उदू का दिल
मैं वो बला हूँ शीशे से पत्थर को तोड़ दूं

(उदू = दुश्मन)

---- ज़ौक

16) ये इश्क नहीं आसां, बस इतना समझ लीजै
इक आग का दरिया है और डूब के जाना है

--------------- मिर्ज़ा असदुल्ला खां ग़ालिब.

17 ) यहां लिबास की कीमत हैं आदमी की नहीं
मुझे गिलास बड़ा दे, शराब कम कर दे

---- निदा फाजली.

18 ) बर्बाद गुलिस्तां करने को बस एक ही उल्लू काफी था
हर शाख पे उल्लू बैठें हैं अंजाम ऐ गुलिस्तां क्या होगा

----- रियासत हुसैन रिजवी उर्फ ‘शौक बहराइची’

19) हज़ारों ख्वाहिशे ऐसी की हर ख्वाहिश पे दम निकले
बहुत निकले मेरे अरमां लेकिन फिर भी कम निकले

----------- मिर्ज़ा ग़ालिब.

और...

20) कुछ ना कहने से भी छिन जाता हैं ऐजाजे सुखन
जुल्म सहने से भी जालिम की मदद होती हैं..

------ मुजफ्फर वारसी.

Tuesday, June 25, 2013

हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी, कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले।

मिर्ज़ा ग़ालिब 




हजारों ख्वाहिशें ऐसी कि हर ख्वाहिश पे दम निकले

बहुत निकले मेरे अरमाँ, लेकिन फिर भी कम निकले


डरे क्यों मेरा कातिल क्या रहेगा उसकी गर्दन पर

वो खून जो चश्म-ऐ-तर से उम्र भर यूं दम-ब-दम निकले


निकलना खुल्द से आदम का सुनते आये हैं लेकिन

बहुत बे-आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले


भ्रम खुल जाये जालीम तेरे कामत कि दराजी का

अगर इस तुर्रा-ए-पुरपेच-ओ-खम का पेच-ओ-खम निकले


मगर लिखवाये कोई उसको खत तो हमसे लिखवाये

हुई सुबह और घर से कान पर रखकर कलम निकले


हुई इस दौर में मनसूब मुझसे बादा-आशामी

फिर आया वो जमाना जो जहाँ से जाम-ए-जम निकले


हुई जिनसे तव्वको खस्तगी की दाद पाने की

वो हमसे भी ज्यादा खस्ता-ए-तेग-ए-सितम निकले


मुहब्बत में नहीं है फ़र्क जीने और मरने का

उसी को देख कर जीते हैं जिस काफिर पे दम निकले


जरा कर जोर सिने पर कि तीर-ऐ-पुरसितम निकले

जो वो निकले तो दिल निकले, जो दिल निकले तो दम निकले


खुदा के वासते पर्दा ना काबे से उठा जालिम

कहीं ऐसा न हो याँ भी वही काफिर सनम निकले


कहाँ मयखाने का दरवाजा 'गालिब' और कहाँ वाइज़

पर इतना जानते हैं, कल वो जाता था के हम निकले


--

चश्म-ऐ-तर - wet eyes

खुल्द - Paradise

कूचे - street

कामत - stature

दराजी - length

तुर्रा - ornamental tassel worn in the turban

पेच-ओ-खम - curls in the hair

मनसूब - association

बादा-आशामी - having to do with drinks

तव्वको - expectation

खस्तगी - injury

खस्ता - broken/sick/injured

तेग - sword

सितम - cruelity

क़ाबे - House Of Allah In Mecca

वाइज़ - preacher